नीमच। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत रविवार, 4 अक्टूबर को नीमच जिले के हर्कियाखाल स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल गहलोत दोपहर 3.30 बजे श्री सांवरिया सेठ मंदिर से प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे हर्कियाखाल पहुंचेंगे। यहां वे श्री बालाजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे मनोहर वाटिका, नागदा के लिए रवाना होंगे।