छतरपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत छतरपुर के गढ़ीमलहरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कलेक्टर मृणाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष नीता अहिरवार, एसपी रजत सकलेचा जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया एसडीएम जी एस पटेल सहित तमाम योजनाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में प्राप्त शिक़ायती आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए मौके पर 55 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शासकीय हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि कमजोर बच्चों के लिए अलग से अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाये उन्होंने बच्चों से संवाद कर शिक्षा के स्तर को जाना निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 5 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कैंप की जानकारी ली।
इसके बाद कलेक्टर ने गढ़ीमलहरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ओपीडी,दवा स्टोर, भर्ती वार्ड, एवं हर्बल गार्डन का अवलोकन किया अस्पताल में प्रसव पैथालॉजी जांच उपलब्ध मशीनों एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट समय सीमा देने और मोबाइल पर भेजने के निर्देश दिए हैं।