दतिया। शहर की यातायात व्यवस्था में हुए सुधार एवं व्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर शहर के व्यापारी वर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से बाजार क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ है तथा आमजन एवं व्यापारियों को राहत मिली है।इस दौरान व्यापारियों द्वारा ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी की भूमिका की भी सराहना की गई। व्यापारी वर्ग ने दतिया पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर अमित अग्रवाल, संजू जड़िया, लव अग्रवाल, विक्की पटवा, बल्ली अग्रवाल एवं मनोज सावला सहित बड़ा बाजार के अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।सभी ने बाजार की यातायात एवं कानून- व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।बंता दे कि ट्रेफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी अपने स्टाफ के साथ लगातार शहर में यातायात सुगम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जिससे जाम की स्थिति निर्मित ना हो।