शहडोल। पांडवनगर वार्ड नंबर-7 में 8 साल की बच्ची से मारपीट और गर्म चिमटे से जलाने का मामला सामने आया है। बच्ची ने डॉक्टर दंपति के घर में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर डॉक्टर बीआर प्रजापति की पत्नी शांति उर्फ गुड़िया प्रजापति के खिलाफ थ्प्त् दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली है और करीब छह महीने पहले डॉक्टर दंपति उसे शहडोल लेकर आए थे। बच्ची का आरोप है कि गलती होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और गर्म चिमटे से दागा जाता था।
बताया गया कि बच्ची डॉक्टर के घर से निकलकर पड़ोस में पहुंची और वहां लोगों को पूरी घटना बताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। फिलहाल बच्ची बाल कल्याण समिति की देखरेख में है। पुलिस मामले में डॉक्टर बीआर प्रजापति की भूमिका की भी जांच कर रही है।