माउंट आबू। अंतरराष्ट्रीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से नक्की झील स्थित संग्रहालय में नगर पालिका के नवनिर्वाचित मंडल के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य सहित सभी पार्षदों का सम्मान किया गया।
समारोह में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय महासचिव बीके करुणा, बीके शशि, ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्ढा, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य, पार्षदगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान माउंट आबू के विकास और इसकी धार्मिक-आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। नगर पालिका मंडल ने माउंट आबू को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और शहर में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।