दतिया। सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा पार्षद के घर पर छापामार कार्रवाई करते हुए 8 पेटी देशी-विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। अवैध शराब की यह खेप पार्षद के घर के बाहर बने बाथरूम से बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान भाजपा पार्षद के देवर मुकेश साहू और दिनेश चतुर्वेदी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया, जबकि पार्षद के पति राकेश साहू के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने पार्षद के पति, देवर और दिनेश चतुर्वेदी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शाक्य की टीम ने की।