BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2026, 12:46 pm
BIG NEWS : 26 साल सरहद की हिफाजत के बाद जब नीमच लौटा वीर जवान, स्वागत के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, फूलों की बारिश और भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 26 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा देकर देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले जवान ठा. यशपालसिंह चौहान के सैन्य सेवा पूर्ण करने के बाद पहली बार नीमच पहुंचने पर शहरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत, फूलों की वर्षा और भारत माता के जयकारों के बीच उनके सम्मान में स्वागत जुलूस निकाला गया।

परिजनों, समाजजनों और शहरवासियों ने ठा. यशपालसिंह का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनकी 26 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। स्वागत जुलूस के साथ वे भारत माता चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इसके बाद स्वागत जुलूस ग्वालटोली होते हुए उनके पैतृक गांव कनावटी पहुंचा। यहां ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।

26 वर्षों तक देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिक की घर वापसी पर उमड़ा जनसमर्थन उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक नजर आया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाकर सैनिक के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE