चितौड़गढ़। लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ गोल्ड के तत्वावधान में लायन साथी कोषाध्यक्ष दीपक वैष्णव के दादाजी स्व. शिवनारायण वैष्णव और दादीजी स्व. श्रीमति कमला बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर चित्तौड़गढ़ शहर की पांचो अन्नपूर्णा रसोई में सुबह से शाम तक सभी लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया गया।
क्लब सचिव लायन अशोक सोनी ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रविवार को यह आयोजन सुबह से आरंभ हुआ जिसके अंतर्गत लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ गोल्ड के सभी सदस्यों ने भाग लिया। क्लब अध्यक्ष संजय इटोदिया ने इस अवसर पर कहा कि अन्नपूर्णा रसोई के प्रभारी द्वारा जानकारी के अनुसार प्रतिदिन लगभग सुबह से शाम तक शहर की पांचो अन्नपूर्णा रसोई में लगभग 600 से अधिक लोग भोजन करते हैं और आज लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ गोल्ड की और से क्लब के साथी दीपक वैष्णव के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है जो सराहनीय है।
इस अवसर पर लॉयन गणेश लाल खटिक, लॉयन विष्णु सोनी, लॉयन लोकेश सेठिया, लॉयन गोपाल सोनी, लॉयन नरेश नाहर, लॉयन विजय साहू, पूजा वैष्णव और पूरण शर्मा मौजूद थे।