इंदौर। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साइकिल फिरदौस जहांन, द्वितीय पुरस्कार एलसीडी टीवी नुरुल खुदा, तृतीय पुरस्कार मोबाइल यथार्थ सिंह तथा चतुर्थ पुरस्कार स्मार्टवॉच दिव्यांशु सिंह को प्रदान किया गया। इसके अलावा रोशन लोधी सहित अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 बच्चों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्रीनिवास जी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अर्चना जायसवाल, देवेंद्र सिंह यादव, दीपू यादव, गज्जू तिवारी, पार्षद सादिक खान, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिनेश साल्वाडिया, संगीता कांकरिया, मुकेश ठाकुर, किशोर धूलधोये, प्रहलाद महावार, लक्ष्मी नारायण पाठक, जसपाल यादव, मुकेश यादव बड़े, अश्विन जोशी, संगीता लश्करी, सुधा भंडारी, सन्नी पठारे, संजय यादव, अंकित यादव, आफताब खान सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान से परिचित कराने का संदेश दिया गया।