इंदौर। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आज तीसरा और अंतिम दिन है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
महोत्सव के दौरान देश के विभिन्न प्रेस क्लबों के अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स के सहयोग से भाषाई पत्रकारिता विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन जाल सभागृह, इंदौर में किया जा रहा है, जहां पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श होगा।