पोलायकलां। नगर परिषद पोलायकलां में 4 अक्टूबर रविवार को शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान नगर के नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास व विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली। और भाजपा पार्षदों को अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नागरिको के गुस्से का समाना करना पड़ा
नागरिकों ने कहा कि शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो किया जा रहा है, लेकिन पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ नही पहुंच पा रहा है। उनका कहना था कि केवल अभियान आयोजित कर औपचारिकता पूरी करने के बजाय उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाए और पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
अभियान में नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास सहित नगर से जुड़ी अन्य समस्याओं और योजनाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। नागरिकों का कहना था कि लंबे समय से आवास योजना का लाभ मिलने की उम्मीद लगाए परिवारों को वास्तविक लाभ मिलना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को अपने पक्के मकान का सपना पूरा करने में मदद मिल सके।इसके साथ ही बिजली महिला बाल विकास विभाग राजस्व विभाग के आवेदन भी प्राप्त हुए लेकिन सबसे ज्यादा 75 आवेदन प्रधानमंत्री आवास हैं
कार्यक्रम में पोलायकला तहसीलदार भागीरथ जायसवाल, नगर परिषद सीएमओ भगवान सिंह भिलाला, चौकी प्रभारी दीपक धुर्वे एस आई उमेद खान जेई गोपाल मालवीय, बंटी अफसर, मुकेश नाना, प्रकाश चौधरी, सहित भाजपा नेता एवं नगर के नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।