नीमच। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव आज नीमच प्रवास पर आएंगे। वे रात 9.30 बजे नीमच पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यादव 5 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे जिला सहकारी बैंक नीमच शाखा का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे कृषि उपज मंडी नीमच में आयोजित बलराम महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यादव दोपहर 3.30 बजे कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे सड़क मार्ग से नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।