चित्तौड़गढ़। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने रविवार को प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए। उन्होंने देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर मंडल की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया गया। दर्शन के दौरान मंदिर के पुजारी ने उन्हें भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की और उपरना पहनाकर अभिनंदन किया।
दर्शन के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत नीमच जिले के हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी मंदिर मंडल दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा सहित भदेसर एवं डूंगला के उपखंड अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।