खरगोन। नवरात्रि पर्व को लेकर ज्योति नगर में उत्साह का माहौल है। गरबा आराधना की तैयारियों के तहत महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं प्रतिदिन शाम को सामूहिक गरबा प्रैक्टिस कर रही हैं।
ज्योति नगर उत्सव समिति के अध्यक्ष इंजी. नीतिन मालवीय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भक्ति के साथ सनातन संस्कृति और पारंपरिक गरबा को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षक अन्नपूर्णा सिकरवार और सलोनी पटेल प्रतिभागियों को एक ताली, दो ताली सहित विभिन्न गरबा शैलियों और तालबद्ध मुद्राओं का अभ्यास करा रही हैं।
प्रचार समिति प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में गरबा की विशेष प्रस्तुतियां देंगे। बच्चों में भी गरबा सीखने को लेकर उत्साह है।