BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 11:55 am
KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जनता नकार चुकी-लगातार हार का रिकॉर्ड, कोई न कोई मुद्दा चाहिए, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर निशाना साधा है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को सही ठहराते हुए कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस के विरोध और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने की भाजपा पहले भी आलोचना कर चुकी है।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सतना प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यह अच्छी तरह जानते हैं कि देश की जनता उन्हें नकार चुकी है। लगातार चुनाव हारने का उनके पास रिकॉर्ड है। उन्हें कोई न कोई मुद्दा चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम पैदा करने का आरोप भी लगाया।


सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल
खंडेलवाल सतना दौरे के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में जिला कोर समिति की बैठक ली। इसके बाद दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात भी की। इसके बाद वे उमा रेजीडेंसी में आयोजित नमो सेवा और प्रबुद्ध जन व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए। पुरानी गल्ला मंडी परिसर के कम्युनिटी हॉल में आयोजित सेवा सूत्र कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।


हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सर्वे कराया जाए और योजनाओं से वंचित हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE