भानपुरा। पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11.35 से 11.45 बजे के बीच झालावाड़ बायपास स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गमेरसिंह निवासी मोखमपुरा, बजरंगलाल निवासी ओसरना, जानकीलाल निवासी मोखमपुरा, महेश निवासी ओसरना, रवि पाटीदार निवासी ओसरना और बबलू नाथ निवासी भगवानपुरा को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,150 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।