BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 12:32 pm
KHABAR : शासकीय स्कूल के बच्चों का फूटा गुस्सा, फिजिक्स टीचर पर घरेलू काम कराने, रॉड से पीटने और पैसे मांगने के गंभीर आरोप, सड़क पर हल्लाबोल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद क्षेत्र स्थित एक शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है। ‘Gen अल्फा’ के इन बच्चों ने स्कूल की एक फिजिक्स टीचर पर तानाशाही रवैया अपनाने, बच्चों से घर के काम कराने, लोहे की रॉड से पीटने और परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों के इस अचानक सड़क पर उतरने और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारों से इलाके में सनसनी फैल गई।

लोहे की रॉड से मारती
सड़क पर प्रदर्शन कर रहे स्कूली बच्चों ने मीडिया और प्रशासन के सामने अपनी आपबीती सुनाई। बच्चों ने फिजिक्स पढ़ाने वाली टीचर बबीता मैडम पर एक के बाद एक कई गंभीर और अमानवीय आरोप लगाए। बच्चों का आरोप है कि टीचर उनसे अपने घर के काम करवाती हैं। उनसे स्कूल का भारी फर्नीचर उठवाया जाता है और घर के कांच तक साफ करवाए जाते हैं। बच्चों ने आरोप लगाया कि बात न मानने पर टीचर उन्हें डराती-धमकाती हैं और लोहे की रॉड से मारपीट करती हैं।

पैसे मांगने और फेल करने की धमकी: छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब टीचर एग्जाम पेपर जांचने जाती हैं, तो वे बच्चों से पैसों की मांग करती हैं। पैसे न देने या उनके निजी काम न करने पर बच्चों को परीक्षा में फेल करने की खुली धमकी दी जाती है।

विभागीय कार्रवाई और निलंबन की मांग
शिक्षिका के इस कथित उत्पीड़नात्मक और तानाशाही रवैये से तंग आकर आखिरकार बच्चों का सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला संज्ञान में आने के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है। छात्र और उनके अभिभावक इस मामले में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ तत्काल कड़ी विभागीय कार्रवाई और निलंबन की मांग कर रहे हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और छात्रों की शिकायतों की जांच में जुट गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE