शिवपुरी। मध्यप्रदेश राशन विक्रेता संघ के बैनर तले सोमवार को जिलेभर के राशन विक्रेता एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांगों का समय-सीमा में निराकरण नहीं होने पर आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी है।
राशन विक्रेताओं का कहना है कि प्रदेश में करीब 28 हजार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के जरिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसके बावजूद बढ़ती महंगाई और कम कमीशन के कारण राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है।
200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन की मांग
राशन विक्रेताओं की प्रमुख मांग है कि खाद्यान्न वितरण पर मिलने वाला कमीशन बढ़ाकर कम से कम 200 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक राशन विक्रेता के लिए न्यूनतम 40 हजार रुपए प्रतिमाह आय की गारंटी देने की मांग की गई है।