BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 1:51 pm
KHABAR : रानी दुर्गावती जयंती पर दिखा अनोखा राजनीतिक दृश्य, कांग्रेस विधायक ने की सीएम की सराहना, दिए कई सियासी संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छनेरा हरसूद में आयोजित रानी दुर्गावती जन्मोत्सव एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में केवल शासकीय भव्यता ही नहीं, बल्कि एक खूबसूरत राजनीतिक सौहार्द का रंग भी देखने को मिला। इस शासकीय कार्यक्रम में पहुंचे टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने राज्य सरकार के इस कदम की जमकर तारीफ की।


“रानी दुर्गावती पर हमें गर्व, सम्मान में शामिल होने में कोई आपत्ति नहीं”
कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार के इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती हमारे समाज की महान वीरांगना थीं और उन पर हम सभी को गर्व है। यदि हरसूद की पावन धरा से रानी दुर्गावती के 52 गढ़ के राजवंशों के वंशजों को सम्मानित किया जा रहा है, तो यह बेहद अच्छी और गौरवशाली बात है। इस सम्मान समारोह में शामिल होने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।


दलगत राजनीति से ऊपर हैं वीर-वीरांगनाएंरू अभिजीत शाह
बीजेपी सरकार के इस आयोजन की तारीफ करते हुए कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि देश के वीर पुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान किसी दल या राजनीति की सीमाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी महापुरुषों का सम्मान किया गया था और अब बीजेपी की सरकार भी वही काम आगे बढ़ा रही है। सरकार चाहे कांग्रेस की हो या बीजेपी की देश के शूरवीरों और वीरांगनाओं को नमन करना और सम्मान देना हर सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होती है, और मौजूदा सरकार वही जिम्मेदारी निभा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE