चित्तौड़गढ़। समाज को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी आशा दीदी ने उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
आशा दीदी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालयों एवं विभिन्न सामाजिक स्थानों पर नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में सभापति अनिल जी ईनाणी, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, रवि विरानी, पार्षद प्रत्याशी कपिल मालानी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभापति अनिल ईनाणी ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी से संकल्प कराया- “मैं किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं को दूर रखूंगा। मैं स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का निरंतर प्रयास करूंगा। मैं अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करूंगा। मैं अपने तन, मन, समय और शक्तियों का सदुपयोग करूंगा। मैं नशामुक्त जीवन एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सकारात्मक सहयोग दूंगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों ने भी संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे भारत और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अपना योगदान अवश्य देंगे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश तोषनीवाल प्रतापगढ़ से पधारी मीना दीदी निंबाहेड़ा से शिवली दीदी कपासन से मधु दीदी गंगरार से ज्योति दीदी सुमन दीदी सभी उपस्थित थे , चित्तौड़ के सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इसका लाभ लिया।