BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 3:28 pm
KHABAR : राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में नीमच के 7 खिलाड़ी चयनित, 3 से 7 अक्टूबर तक सिवनी में होगी प्रतियोगिता, बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 3 से 7 अक्टूबर तक सिवनी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए नीमच जिले से हॉकी के 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

बालिका वर्ग में जानवी सैनी, हिमांशिका, दियांशी, पहल और हर्षल तथा बालक वर्ग में युग कनौजिया एवं कृष्णा का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला हॉकी संघ नीमच के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भटनागर एवं अक्षय पुरोहित, सचिव इम्तियाज खान, कोषाध्यक्ष बाबूराम छेत्री तथा प्रशिक्षक परवेज खान, शैलेश सैनी, आमना कुरैशी, नेहा घेंघट एवं शैरिन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीमच के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तरीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE