BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 4:25 pm
KHABAR : महाकाल से रामलला तक दिग्विजय की 930 किमी पदयात्रा, उज्जैन से शुरू यात्रा चांचौड़ा, राघौगढ़ और आरोन होकर अयोध्या पहुंचेगी, रामलला के दर्शन होंगे, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली ‘सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ का रूट जारी हो गया है। यात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर करीब 930 किलोमीटर का सफर तय करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा प्रभारी सचिन वत्स ने रूट की जानकारी साझा की है। गुना जिले में यात्रा चांचौड़ा, राघौगढ़ और आरोन विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी।

विजयादशमी के दिन 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होने वाली यात्रा तराना, शाजापुर, सारंगपुर, खुजनेर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर, चंदेरी, तालबेहट, जेरोन और ओरछा होते हुए उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात और बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा का समापन अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ होगा।

दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा को उज्जैन के शिवधाम से अयोध्या के रामधाम तक की पदयात्रा बताया है। इससे पहले वे यात्रा को गैर-राजनीतिक बताते हुए इसे धर्म और आस्था से जुड़े विषयों पर जनजागरण से जोड़ चुके हैं।

यात्रा प्रभारी के अनुसार, उज्जैन से अयोध्या तक का यह सफर केवल दूरी तय करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले गांवों और कस्बों में लोगों से संवाद भी इसका हिस्सा होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE