खरगोन। शासन स्तर पर कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं को गणवेश देने की योजना है। नया शैक्षणिक सत्र 2026.2027 शुरु होने को करीब 4 माह बीत चुके हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरण नही हुआ है। जिले में करीब 1 लाख 47 हजार 795 विद्यार्थियों को गणवेश राशि मिलना है। गणवेश के इंतजार में छात्र स्कूल में रंग-बिरंग कपड़े पहनकर आने को मजबूर है। शासकिय स्कूलों में कई बच्चे जहां पुरानी ड्रेस पहने पहुंच रहे है तो इसमें आधे से अधिक विद्यार्थी रंग-बिरंगी कपड़े पहनकर आ रहे है। ऐसे में स्कूली छात्रों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि सर्व शिक्षा विभाग के अनुसार जल्द गणवेश मिलने की उम्मीद है।
जिला परियोजना समन्वयक आनंद डावर के अनुसार- गणवेश राशि के लिए विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट अपडेशन कार्य पूर्ण हो चुका है। संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। राशि शासन स्तर पर जारी होगी। उम्मीद है छात्रों के खातों में जल्द गणवेश राशि आएगी।जिला परियोजना समन्वयक आनंद डावर के अनुसार- गणवेश राशि के लिए विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट अपडेशन कार्य पूर्ण हो चुका है। संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। राशि शासन स्तर पर जारी होगी। उम्मीद है छात्रों के खातों में जल्द गणवेश राशि आएगी।