BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 6:47 pm
NEWS : पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक, प्रकोष्ठ प्रभारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की प्रकोष्ठवार समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ को सौंपे गए दायित्वों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री, परिवहन तथा मतदाता जागरूकता सहित सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ की तैयारियों एवं प्रगति की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पंचायती राज आम चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, विशेषाधिकारी आईएएस रविंद्र मेघवाल, उपखंड अधिकारी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

संपर्क पोर्टल के परिवादों का समयबद्ध निस्तारण करें-
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने को कहा। बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE