BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 6:53 pm
KHABAR : कृषि उपज मंडी चंगेरा में बलराम कृषि महोत्सव संपन्न, विभिन्न विभागों ने लगाई कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी, अतिथियों ने किया अवलोकन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर कृषि उपज मंडी चंगेरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों तथा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी में कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, जिला सहकारी बैंक, कृषि विपणन, उद्यानिकी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, कृषि विविधीकरण, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों तथा शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई।

अतिथियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन-
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव एवं प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर किसानों के लिए संचालित योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, कप्तान सिंह, कपिल यादव, वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों, कृषि यंत्रों, कृषि विविधीकरण और कृषि से जुड़ी संबद्ध गतिविधियों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों और उपलब्ध संसाधनों से जोड़कर कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE