BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 7:38 pm
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 98 आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा एवं सम्मान के केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के 98 आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा एवं सम्मान के केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी संजय मसानिया ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, छोटे बच्चों तथा कुपोषित बच्चों के लिए संतुलित एवं विविधतापूर्ण पोषण आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्याप्त प्रोटीनयुक्त आहार एवं बच्चों के प्रारंभिक विकास की आवश्यकताओं की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान-
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक दीपिका नामदेव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 के उपयोग की जानकारी देते हुए बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक चंदा साल्वी, केसवर्कर पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, बालिकाएं, महिलाएं सहित अन्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE