खनियाधाना। जहां एक तरफ़ आज की युवा पीढ़ी मोबाइल ओर नशे की लत में अपना जीवन बर्बाद कर रही है बही दूसरी तरफ़ खनियाधाना निवासी कुछ युवा अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर देश के अलग अलग राज्यों में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने नगर का नाम रोशन कर रहे है।
इसी क्रम में हाल ही में उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित मिस्टर एंड मिस बुंदेलखंड वेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खनियाधाना के यूनिस कुरैशी ओर प्रांजल साहू ने प्रथम ओर द्वितीय स्थान प्राप्त कर फिर से एक बार खनियाधाना का नाम रोशन किया है। कुछ समय पूर्व हैवी वेट चौंपियन शिप जो कि राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई थी बहा भी यूनिस एवं सलीम खान द्वारा गोल्ड मेडल जीता गया था।
प्रतियोगियों ने बताया कि नगर खनियाधाना में नगर परिषद द्वारा संचालित जिम में प्रदीप कुमार परिहार ओर असलम पठान जैसे जिम ट्रेनरों की देख रेख में बह कड़ी मेहनत कर इन प्रतियोगिताओं की तैयारी करते है यदि नगर परिषद कुछ नई मशीनें ओर जिम का कुछ जरूरी सामान ओर उपलब्ध करा सके तो अन्य युवा भी स्टेट लेबल ओर इंडिया लेबल पर भी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खनियाधाना नगर के लिए ओर मेडल ला सकते है संसाधनों की कमी की वजह से युवाओं को आगे बढ़ने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल नगर के गणमान्य नागरिकों ने एवम् अन्य युवाओं ने यूनिस कुरैशी सलीम खान ओर प्रांजल साहू को शुभकामनाएं प्रेषित की है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।