कसरावद। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर कसरावद में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में एसडीएम अनिल जैन, थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी, नगर परिषद अधिकारी आरिफ खान, एमपीईबी अधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, आपसी भाईचारा और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने नियमों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देकर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।