नीमच। जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का वार्षिक मिलन समारोह 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में AIACHO की प्रदेश कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष अशोक धाकड़ एवं महामंत्री हेमंत रावत उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सर्वसम्मति से AIACHO संगठन की नीमच जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर AIACHO नीमच की पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता रीना बैरागी को प्रदेश कार्यकारिणी की कोर टीम में शामिल किए जाने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिला कार्यकारिणी-
नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष डॉ. रितेश सोनी, सह-अध्यक्ष डॉ. सुनील पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमावत, जितेंद्र परमार एवं गुलिस्ता परवीन को मनोनीत किया गया।
वहीं जिला कोषाध्यक्ष सुमन मालवीय, जिला सचिव दिलीप बैरागी, जिला सह-सचिव भेरूलाल धाकड़, तथा जिला मीडिया प्रभारी पिंकेश परिहार एवं ललित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन-
मनासा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर उमेश आर्य एवं उपाध्यक्ष पद पर जलज निर्वाण को मनोनीत किया गया।
पालसोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिव्या धाकड़ एवं उपाध्यक्ष राहुल आर्य बनाए गए। वहीं जावद ब्लॉक अध्यक्ष ममता चावड़ा एवं उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़ को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने AIACHO संगठन की नीमच जिला इकाई को मजबूत बनाने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में नीमच जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को सप्रेम भेंट प्रदान कर उनका आभार एवं अभिनंदन किया।