गुना। आरोन के वरवटपुरा क्षेत्र में कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में पिछले दो दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रशासन की कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में किए जा रहे कथित अवैध कब्जों को हटाने और मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। धरने में सकल हिंदू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर समर्थन जताया।
धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर प्रशासन को आवेदन भी सौंपे।
अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी।