BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2026, 1:27 pm
KHABAR : सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने सीएम डॉ मोहन को लिखा पत्र, कहा- कम बारिश से रबी की बोनी-सिंचाई पर संकट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने अल्पवर्षा को लेकर चिंता जताई और धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग की है। सिंघार ने फसल सर्वे, राहत पैकेज और जलाशयों में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग भी की है।


कांग्रेस विधायक व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अल्पवर्षा को लेकर सीएम डॉ मोहन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि कम बारिश से धार जिले में रबी की बोनी और सिंचाई पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग की है।


सिंघार ने की ये मांग
उमंग सिंघार ने कहा कि, फसल सर्वे, राहत पैकेज और जलाशयों में नर्मदा का पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश कम होने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है और सिंचाई के पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है।


नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में लिखा कि बाग ब्लॉक में पाइप लाइन के माध्यम से नर्मदा नदी का पानी जलाशयों में भरने की व्यवस्था की जाए। टांडा क्षेत्र, धोकधयड़ी, काकड़खुआ, गुराड़िया, बगोली, इंदिरा गांधी जलाशय, ताराघाटी, धायडी, खनिअंबा, बरेठा, गेटा, बड़कल, चामझर सहित अन्य जलाशयों में नर्मदा का पानी दिये जाने की व्यवस्था की जाए। किसानों की रबी फसल की बोनी के लिए आवश्यक खाद, बीच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


कमजोर मानसून से इन जिलों की हालात खराब
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून से 11 जिलों की स्थिति गंभीर है। आलीराजपुर, धार और झाबुआ सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में शामिल है। आलीराजपुर में सामान्य से 52ः कम बारिश, सबसे ज्यादा बारिश की कमी है। 11 में से 9 जिले सूखाग्रस्त की स्थिति के करीब है, सूखाग्रस्त पैमाने पर पहुंचे। इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर प्रभावित है। शाजापुर और पांढुर्णा में भी सामान्य से महज 3ः का अंतर है। बारिश की कमी से पेयजल के साथ खरीफ फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। सोयाबीन, मूंग, मक्का समेत खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE