मंदसौर। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला सलाहकार समिति की बैठक 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्टर दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में होगी।
बैठक का आयोजन प्रातः 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में किया जाएगा। बैठक में मेरा युवा भारत से संबंधित विभिन्न विषयों एवं गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।