खरगोन। मौसम साफ होने के बाद खेतो में कपास चुनाई का काम तेज हो गया है। मंगलवार को आनन्द नगर कपास मंडी में बम्पर आवक रही। मंडी में बढ़ती आवक के बीच मंगलवार को समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी की मांग भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बेनर तले किसानों ने तालाबंदी प्रदर्शन किया। बीटीआई रोड़ स्थित कपास मंडी प्रवेश द्वार पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन किया। सड़क पर तम्बू तानकर धरने पर बैठे किसानों से मंडी नीलामी कार्य भी प्रभावित हुआ। किसानों के धरने के चलते नीलामी हुए वाहन न तो बाहर निकल सके न ही मंडी में प्रवेश कर सके। प्रदेश के चलते सेकड़ो वाहनों की कतार मंडी परिसर सहित बीटीआई रोड पर लग गई।
बढ़ते हंगामें की सूचना पर तहसीलदार सहित मंडी सचिव शर्मिला नीमामा किसानों के बीच पहुंचे। एहतियातन पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि सीसीआई अधिकारियों से सम्पर्क किया है। जल्द ही खरीदी शुरू करने का प्रयास करेंगे।