शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समूहा गाँव की सेंकडो महिलाओं ने कलेक्ट्रेट आकर कलेक्टर से शराब कारोबारी पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि 29.09.2026 को सुरेन्द्र राय अपने साथी के साथ लगभग 10 पेटी अवैध शराब लेकर गांव में बिक्री करने आया। जिसके बाद महिलाओं द्वारा विरोध किया गया और शराब पकड़कर पुलिस को सौंप दी जिससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से महिलाओं के साथ मारपीट कर दी जिससे कई महिलाएं घायल हुईं।आज ग्रामीणों ने कलेक्टर से आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की है।