BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2026, 4:03 pm
KHABAR : इंदौर में पढ़ाई, बुदरा में नामांकन और लाछी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा, पांचवीं पास दर्शाने पर उठे सवाल, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। राजपुर तहसील के ग्राम बुदरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में फर्जी नामांकन, फेक मैपिंग और बच्चों की वास्तविक उपस्थिति के बिना परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम तैयार करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राम बुदरा निवासी कमल सोलंकी ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर मामले की जिला स्तर से निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित शिक्षक पांचिलाल बडोले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भतीजे रोशन सोलंकी एवं भतीजी श्रेया सोलंकी, पिता सुनील सोलंकी, इंदौर के सिटी पब्लिक स्कूल में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद दोनों बच्चों का नाम बुदरा के शासकीय विद्यालय के रिकॉर्ड में दर्शाए जाने का आरोप है।

शिकायत में सबसे गंभीर मामला रोशन की कक्षा और परीक्षा को लेकर सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार रोशन ने वर्ष 2025-26 में इंदौर के सिटी पब्लिक स्कूल से कक्षा तीसरी उत्तीर्ण की, जबकि बुदरा स्कूल के रिकॉर्ड में उसे कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण दर्शाया गया है। वहीं श्रेया ने इंदौर में वर्ष 2025-26 में कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण की है।

लाछी परीक्षा केंद्र पर कौन बैठा था?
शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि जब बच्चे बुदरा में अध्ययनरत नहीं थे और परीक्षा देने भी नहीं पहुंचे, तो उनकी कक्षा पांचवीं की परीक्षा लाछी स्थित परीक्षा केंद्र पर किस प्रकार हुई? यदि बच्चे परीक्षा में उपस्थित नहीं थे तो उनके स्थान पर परीक्षा देने कौन बैठा था? परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों का सत्यापन किसने किया और संबंधित परीक्षा रिकॉर्ड एवं अंकसूची किस आधार पर तैयार की गई? इन सभी बिंदुओं की जांच की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने लाच्ची परीक्षा केंद्र के केंद्र अध्यक्ष, परीक्षा में लगे कर्मचारियों तथा इस पूरे मामले से जुड़े अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

इसके साथ ही शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बच्चों के नामांकन/फेक मैपिंग के माध्यम से छात्र संख्या बढ़ाकर दर्शाई गई तथा छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन एवं स्कूल ड्रेस (गणवेश) से संबंधित शासकीय लाभ लेने की आशंका है। शिकायतकर्ता ने विद्यालय के नामांकन, उपस्थिति, पोर्टल रिकॉर्ड, परीक्षा रिकॉर्ड, अंकसूची और संबंधित योजनाओं के दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।

कमल सोलंकी ने आरोप लगाया कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद अब तक राजपुर बीईओ की जांच टीम द्वारा ग्राम बुदरा पहुंचकर धरातल पर जांच नहीं की गई है। उन्होंने जांच में देरी पर सवाल उठाते हुए राजपुर ब्लॉक स्तर से हटकर जिला स्तरीय स्वतंत्र जांच टीम गठित करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने संबंधित शिक्षक पांचिलाल बडोले को निलंबित करने तथा आरोप सिद्ध होने पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लाछी परीक्षा केंद्र से संबंधित परीक्षा रिकॉर्ड सुरक्षित कराकर निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE