चित्तौड़गढ़। राणा पूंजा भील समाज विकास समिति एवं राजस्थान भील समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भील योद्धा राणा पूंजा जयंती का दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ।
चित्तौड़गढ़ तहसील अध्यक्ष बाबू लाल भड़किया ने बताया कि जयंती के दो दिवसीय आयोजनों में पहले दिन 4 अक्टूबर को समाज के युवाओं द्वारा श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। दूसरे दिन 5 अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा व आमसभा आयोजित हुई। शोभायात्रा दोपहर में गोराबादल स्टेडियम से प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम पहुँची जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान के साथ ही आमसभा का आयोजन हुआ।
पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी विशिष्ठ अतिथि थे। अध्यक्षता जिला संरक्षक शंकरलाल धौली ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा भविष्य में प्रमुख स्थान पर राणा पूंजा की मूर्ति लगाने व उसका नामकरण राणा पूंजा सर्किल के नाम पर किये जाने की भी घोषणा की। समारोह में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक कुरूतियों को बंद करने, नशा प्रवृत्तियों को रोकने के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया वहीं सभी ने समाज को एकजूट रहने की बात कही। इससे पूर्व समाज के छात्रावास की प्रक्रिया में 51-51 हजार का सहयोग देने वाले समाज के भामाशाह धनराज भील ओछड़ी व शंकरलाल धौली का सम्मान भी किया गया। इसी के साथ समाज के कई भामाशाओं ने आगे बढ़कर छात्रावास में सहयोग की घोषणा की।
इस दौरान जिला संस्थापक बालुराम सिंहपुर, जिलाध्यक्ष नारायणलाल, सचिव रमेशचन्द्र जीतियास, कोषाध्यक्ष देवालाल चित्तौड़गढ़, उपाध्यक्ष खेमराज भट्टकोटड़ी, शंभूलाल सेगवा, पूर्व जिलाध्यक्ष जमनालाल आमोलिया, प्रवक्ता श्यामलाल ओछड़ी, जिलाध्यक्ष देवीलाल अडाणा, सचिव श्यामलाल सिंहपुर, धन्नालाल बोबला, सोहनलाल भट्टों का बामनिया, भंवरलाल कन्नौज, नारायण लाल हटिपुरा, सेवालाल कराकड़ा, देवीलाल भाटखेड़ा, लादूलाल पारसोली, नारायणीबाई डूंगला, नानालाल अनोपपुरा, शंकरलाल भटवाड़ा, फोरूलाल हांसला, गणेश बड़ोदिया, मेघराज बिलिया खेड़ा, नारायण हरिया खेड़ी, रतन मंगलवाड़, मांगीलाल कपासन, बद्रीलाल, अम्बालाल, युवराज बूंदी, सीएचओ दिनेश भीलवाड़ा सहित कई समाजजन मौजूद रहे।