भगवानपुरा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं का पंजीयन पंचायत दर्पण पोर्टल पर किया जा रहा है। इसी के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन करों की वसूली की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। जिले में ग्रामीण उपभोक्ताओं के शत-प्रतिशत पंजीयन का कार्य पूर्ण करने पर ग्राम पंचायत भगवानपुरा, जनपद पंचायत भगवानपुरा के सचिव श्री राजू खान को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कलेक्टर गुरु प्रसाद ने समय-सीमा बैठक के पश्चात राजू खान को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं डिजिटल माध्यमों से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर रेखा राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।