BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2026, 11:43 am
BIG NEWS : कैसे मिलेगा वोट का अधिकार, मतदाता सूची में नाम नहीं है तो तुरंत जुड़वाएं, आज से 3 दिन चलेगा विशेष अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इंदौर में 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अपील की है।


तीन दिन हर मतदान केंद्र पर लगेगा शिविर
कलेक्टर शिवम वर्मा ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे इन शिविरों में पहुंचकर अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें। शिविर में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन फार्म-6 लिया जाएगा।


फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र की जरूरत नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 के साथ अलग से घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। ऐसे में पात्र मतदाता निर्धारित तारीखों में अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


नाम नहीं जुड़ा तो वोट का अधिकार कैसे मिलेगा?
मतदाता सूची में नाम होना मतदान के अधिकार के लिए जरूरी है। इसलिए पात्र नागरिक इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और समय रहते अपना नाम सूची में शामिल करवाएं। कलेक्टर की अपील साफ है- अगर आपकी उम्र मतदान के योग्य है और अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है, तो 7 से 9 अक्टूबर तक मतदान केंद्र पहुंचिए और नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कीजिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE