रतलाम। कृषि उपज मंडी में बुधवार, 7 अक्टूबर को बलराम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऑनलाइन माध्यम से जिले के 5 किसानों से संवाद करेंगे।
अपेक्स बैंक के प्रशासक भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
गांवों से किसानों को लाने की व्यवस्था
जिला प्रशासन के अनुसार, महोत्सव में जिलेभर से किसान शामिल होंगे। किसानों को गांवों से कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस छोड़ने की व्यवस्था की गई है। उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
बलराम महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।