गुना। सार्वजनिक रामलीला एव दशहरा पर्व समिति पुरानी गल्ला मंडी के तत्वाधान में 80 बी वर्षीय रामलीला का प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन-अर्चन आरती कर एवं श्री रामायण जी की आरती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ की गई।
मंच पर शिव-पार्वती संवाद का सुंदर मंचन हुआ, जिसमें माता पार्वती ने भगवान शिव से श्रीराम कथा सुनाने का आग्रह किया। इसके बाद नारद मोह की लीला का मनमोहक मंचन किया गया।