BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2026, 3:54 pm
BIG NEWS : 11 अक्टूबर को इंदौर में क्रिकेट का महासंग्राम, इंडिया-वेस्टइंडीज टी20 से पहले होलकर स्टेडियम में तैयारियां तेज, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच T20 मुकाबला खेला जाना है। मैच को लेकर अब स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। मैदान पर पिच तैयार करने का काम शुरू हो चुका है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुट गया है।


मैच से पहले स्टेडियम में सुरक्षा का जायजा
इंडिया-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर पुलिस ने होलकर स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को देखा गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।


मैदान पर शुरू हुआ पिच तैयार करने का काम
सुरक्षा के साथ-साथ क्रिकेट मैदान भी बड़े मुकाबले के लिए तैयार किया जा रहा है। पिच तैयार करने का काम शुरू हो गया है। ग्राउंड स्टाफ पिच और आउटफील्ड को मैच के अनुरूप तैयार करने में जुटा है।अब जैसे-जैसे 11 अक्टूबर की तारीख करीब आएगी, स्टेडियम में तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है।


इंदौर में क्रिकेट फैंस के बीच बढ़ा उत्साह
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह है। मैच के दिन बड़ी संख्या में दर्शकों के होलकर स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा के साथ ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। मैदान तैयार हो रहा है, सुरक्षा का खाका तैयार हो रहा है और क्रिकेट फैंस का इंतजार अब 11 अक्टूबर पर आकर टिक गया है। इंदौर एक बार फिर बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE