देवास। शहर में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम एवं सेवा ज्योति यात्रा में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
सांसद पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं एवं प्रयासों को धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री ने युवा, महिला, गरीब और किसान को विकास के चार प्रमुख आधार बताया है। विभिन्न संवादों के माध्यम से इनके भावों को समझा जा रहा है और उनकी समृद्धि के साथ राष्ट्र को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह केवल बातें नहीं हैं, बल्कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इन्हें धरातल पर भी लागू किया गया है। कांग्रेस ने इतने वर्षों में क्या किया, यह पूरा देश जानता है।
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ विरोध करना रह गया है। उनके पास विकास या जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस विषय नहीं है। कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति करती है।