BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2026, 5:44 pm
KHABAR : टाउन हॉल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा जनता के विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का जिला स्तरीय आयोजन बुधवार को टाउन हॉल नीमच में किया गया। कार्यक्रम में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पदाधिकारी, युवा, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति यात्रा को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत के साथ हुआ। अतिथियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं कलश स्थापित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को नीमच जिले की विकास पुस्तिका भी वितरित की गई।

25 वर्ष की जनसेवा जनता के विश्वास का परिणाम-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होना देशवासियों के निरंतर विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान को नमन करते हुए देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन उनके लिए ईश्वर का स्वरूप है। करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम उनकी सबसे बड़ी शक्ति रहा है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की इस यात्रा में भूकंप, चंद्रयान अभियान और कोरोना महामारी जैसी परिस्थितियों ने धैर्य, सेवा, सामूहिक शक्ति और दायित्वबोध की सीख दी।

उन्होंने कहा कि भारत ने आर्थिक क्षेत्र, मोबाइल निर्माण, सौर ऊर्जा, कृषि, तकनीक, नवाचार और निर्यात सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुशासन का आधार है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प-
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तथा स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण देश का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, पर्यटन, नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण सहित प्रत्येक क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने पर जोर दिया।
 
उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को नवाचार, स्टार्टअप, खेल, अनुसंधान एवं राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। साथ ही ‘राष्ट्र प्रथम’ को जीवन का संकल्प बनाने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील की।

सांसद सुधीर गुप्ता ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प- 
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारत अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई।

तीनों विधायकों ने प्रधानमंत्री को दी बधाई-
जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक सखलेचा ने सेवा, सुशासन, तकनीक, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने जिले में अधोसंरचना विकास की जानकारी देते हुए दुगलवदा-भाटखेड़ा मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से चौराहा तथा विकसित भारत संकल्प एवं सेवा भावना को समर्पित एक अन्य चौराहा विकसित किए जाने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधी सागर का पानी नीमच जिले में आने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू ने स्वच्छता, जनधन खाते, गैस कनेक्शन, बिजली, नल से जल, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा-
कार्यक्रम के समापन के बाद टाउन हॉल से सेवा ज्योति यात्रा को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, वंदना खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पदाधिकारी, पत्रकारगण, युवा एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE