राजगढ़। नगर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वाल्मीकि समाज के कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। समाज के लोगों ने अपनी मांगों के निराकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रखा।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन मांगों का उचित निराकरण नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। समाज ने प्रशासन से 9 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था को लेकर भी स्थिति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।