BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2026, 5:55 pm
KHABAR : निजी अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली, आयुष्मान योजना के बहिष्कार की चेतावनी, 1000 एम्बुलेंस के साथ दिल्ली कूच की तैयारी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना का बकाया भुगतान न मिहने से नाराज होकर मोर्चा खोल दिया है। निजी अस्पतालों ने सड़कों पर एम्बुलेंस रैली निकाली और उग्र प्रदर्शन किया। एम्बुलेंसों के साथ-साथ अस्पतालों के बाहर भी आयुष्मान योजना बंद के पोस्टर चिपका दिए गए हैं। अस्पताल संचालकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे इस योजना का पूरी तरह बहिष्कार कर देंगे।


भुगतान अटका, क्लेम में कटौती और NABH की अनिवार्यता से असंतोष
दरअसल मध्य प्रदेश के निजी अस्पताल संचालकों का लंबे समय से आयुष्मान योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान अटका हुआ है। अस्पताल संचालकों का आरोप है कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा कई क्लेम बिना वजह रिजेक्ट किए जा रहे हैं या फिर स्वीकृत क्लेम की राशि में भारी कटौती की जा रही है। इसके अलावा NABH की अनिवार्यता, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम सेटलमेंट की जटिल प्रक्रिया, टीएटी, ऑथेंटिकेशन और अन्य तकनीकी खामियों को लेकर भी अस्पताल संचालकों में भारी असंतोष है।


मांगें न मानने पर 1000 एम्बुलेंस के साथ करेंगे दिल्ली कूच
अस्पताल संचालकों ने सरकार और प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 8 अक्टूबर तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे आयुष्मान भारत योजना का अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू कर देंगे। यही नहीं, अपनी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर के अस्पताल संचालक करीब 1,000 एम्बुलेंसों के काफिले के साथ दिल्ली कूच करेंगे और प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी मांगें पहुंचाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE