BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2026, 6:42 pm
KHABAR : मनासा में सरकारी राशन दुकानों के संचालन का मौका, चचौर और नलवा उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मनासा द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान चचौर एवं नलवा के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दोनों दुकानों का संचालन नियमानुसार पात्र संस्थाओं को सौंपा जाना है।

शासकीय उचित मूल्य दुकान चचौर (दुकान कोड 4403062) एवं नलवा (दुकान कोड 4403033) के संचालन के लिए मध्यप्रदेश लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2015 के प्रावधान लागू होंगे।

इन दुकानों के संचालन के लिए उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहुउद्देशीय सोसायटी एवं प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी संस्था पात्र हैं। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति भी आवेदन कर सकती हैं।

पात्र संस्थाओं के पास अपने पंजीकृत कार्यक्षेत्र में उचित मूल्य दुकान संचालित करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन, कार्यशील पूंजी, ऑडिट की व्यवस्था तथा पर्याप्त भंडारण क्षमता होना आवश्यक है।

इच्छुक संस्थाएं राशन मित्र पोर्टल के माध्यम से 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्राप्त आवेदनों का तहसील स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण किया जाएगा और नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

आवेदन के लिए निर्धारित दुकानों में शासकीय उचित मूल्य दुकान चचौर, ग्राम पंचायत चचौर तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान नलवा, ग्राम पंचायत नलवा शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मनासा अथवा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के मोबाइल नंबर 9098735090 पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE