नीमच। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 8 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (टाउन हॉल), नीमच में होगा।
कार्यक्रम के दौरान JOSH (Joint Squad for Health) के शुभारंभ समारोह का नई दिल्ली से ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित की गई जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को टीबी मुक्त पंचायत प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।