मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले में 7 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों से सेवा ज्योति यात्राएं निकाली गईं। अलग-अलग मार्गों से होते हुए यात्राएं जिला मुख्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, जहां सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इसके बाद सेवा ज्योति यात्राएं जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं। यात्रा के दौरान जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से विकास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। साथ ही आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सुरेश आर्य, गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, यशपाल सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, राधेश्याम पाटीदार, मदनलाल राठौर, धीरज पाटीदार, मुकेश काला, नानालाल अटोलिया सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।