शिवपुरी। जिले के कोलारस तहसील के जूर गांव में वन भूमि पर करीब 30 साल से काबिज सहरिया आदिवासी परिवार अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। परिवारों का आरोप है कि कुछ लोग वन विभाग में बार-बार शिकायत कर उन्हें जमीन से बेदखल कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई रोकने और वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत उनके दावों का निराकरण कर पट्टा देने की मांग की है।
धरने पर बैठे परिवारों का कहना है कि वे भूमिहीन और गरीब हैं। वे वन बीट संनवारा के मौजे की जमीन पर करीब तीन दशक से खेती कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। परिवारों का कहना है कि बेदखली होने पर उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।