BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2026, 10:26 am
BIG NEWS : राजस्थान में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा, कहीं हिस्ट्रीशीटर पकड़े गए तो कहीं ईनामी बदमाश, 17 हजार से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़/जयपुर। राजस्थान पुलिस ने वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने लोगों के खिलाफ प्रदेशव्यापी एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस की 2,961 टीमों के 12,151 अधिकारियों और जवानों ने एक ही दिन में प्रदेशभर में 17,049 चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 7,744 अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

ईनामी और हार्डकोर अपराधियों पर कसा शिकंजा-
अभियान के दौरान संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, जघन्य अपराधों और आदतन अपराधियों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। पुलिस ने 55 ईनामी अपराधियों तथा 354 हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।

हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में वांछित 95 आरोपियों को भी पकड़ा गया। वहीं आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 141, जबकि आबकारी अधिनियम के तहत 173 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

922 वारंटी भी पकड़े

पुलिस कार्रवाई में न्यायालय से फरार, स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी और बीएनएसएस की धारा 335 के तहत 922 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा फायरिंग एवं फायर आर्म्स प्रकरणों में चालान किए गए 164 सक्रिय अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ा।

अभियान के दौरान 787 नए प्रकरण दर्ज किए गए। सामान्य प्रकरणों में 677 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में 3,283 व्यक्तियों तथा अन्य मामलों में 1,756 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चित्तौड़गढ़ में 89 टीमों ने 165 आरोपियों को पकड़ा-
जिलेवार कार्रवाई में टोंक जिले में 97 टीमों ने 363 स्थानों पर दबिश देकर 407 अपराधियों को गिरफ्तार किया। भीलवाड़ा में 133 टीमों ने 305 ठिकानों पर कार्रवाई कर 330 आरोपियों को पकड़ा, जबकि अजमेर में 122 टीमों ने 598 स्थानों पर दबिश देकर 280 गिरफ्तारियां कीं।

उदयपुर में 115 टीमों ने 932 ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 354 आरोपियों को गिरफ्तार किया। झालावाड़ में 194 गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें 70 हार्डकोर अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर शामिल रहे। चित्तौड़गढ़ में 89 टीमों ने 165 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

धौलपुर में 246, बीकानेर में 204, डीग में 291, हनुमानगढ़ में 241, चूरू में 233, पाली में 226 और अलवर में 207 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

जयपुर में भी बड़े स्तर पर कार्रवाई-
जयपुर वेस्ट में 51 टीमों ने 332 ठिकानों पर दबिश देकर 27 हार्डकोर अपराधियों और 30 स्थायी वारंटियों सहित 215 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जयपुर नॉर्थ में 41 टीमों ने 196 स्थानों पर कार्रवाई कर 178, जयपुर ईस्ट में 60 टीमों ने 354 स्थानों पर दबिश देकर 173 तथा जयपुर साउथ में 48 टीमों ने 299 स्थानों पर कार्रवाई कर 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जयपुर ग्रामीण में 61 टीमों ने 430 स्थानों पर दबिश देकर 101 आरोपियों को पकड़ा।

जोधपुर संभाग में भी ताबड़तोड़ दबिश-
जोधपुर ईस्ट में 48 टीमों ने 426 ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 10 हार्डकोर और 58 स्थायी वारंटियों सहित 178 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जोधपुर वेस्ट में 40 आरोपियों को पकड़ा गया। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने 216 ठिकानों पर दबिश देकर 11 ईनामी बदमाशों और 23 स्थायी वारंटियों सहित 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रेलवे क्षेत्र में जीआरपी अजमेर ने 18 और जीआरपी जोधपुर ने 40 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की।

अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास का संदेश-
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का संदेश देने के लिए इस तरह की व्यापक पुलिस कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE